डीवीसी डीएसटीपीएस में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुन्यथिति महापरिनिर्वाण दिवस का पालन
दुर्गापुर (अमन राय ):दलितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा और भारतीय संविधान निर्माता , और डीवीसी के वास्तुकार डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर (Dr BR Ambedkar) का आज 66वां महापरिनिर्वाण दिवस है। इस मौके पर डीवीसी अंडाल में मुख्या अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद के देखरेख में मुख्य अभियंता ( कॉमन सर्विसेज) श्री संजय कुमार, उपमुखिया अभियंता , श्री इस एन सिंह, श्री अक्षय कुमार, श्री शुबमाय मुख़र्जी, उपमहाप्रबंधक ( मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार आदि की उपस्थिति में डीवीसी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.बता दें कि 6 दिसंबर 1956 को बाबासाहेब अंबेडकर का निधन हुआ था. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर एक बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीब, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया. इसलिए आज के दिन यानि उनकी पुण्यतिथि पर देश भर में महापरिनिर्वाण दिवस ( Mahaparinirvan Diwas 2022 ) के तौर पर मनाया जाता है.महापरिनिर्वाण दिवस पर अपना वक्तव्य रखते हुए श्री प्रसाद ने कहा डॉ. अंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री, लेखक, बहु-भाषाविद और तुलनात्मक धर्म दर्शन के विद्वान थे। उन्हें भारतीय संविधान के जनक (Father of the Indian Constitution) के रूप में जाना जाता है। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून/विधि मंत्री थे। उन्होंने कहा की "महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। और कहा की डीवीसी की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कायक्रम का संचालन श्री रंजीत दास, लिटन राय, गोपाल दास, शमीम अहमद, पतरस हंसदक ने की , इस दौरान, श्रीमती गोपा चक्रबोर्ती, श्री पुलकेश , अरविंद यादव, गौतम कुमार, तारक नाथ दत्ता, पंकज लोचन, श्री सुमित चक्रवर्ती आदि ने श्रदांजलि दी.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?